वीडियो प्रतियोगिता

 

उत्कृष्टता की खोज

प्रस्तावना
शैक्षिक संचार संकाय (सी.ई.सी.) देशभर में अपने मीडिया केंद्रों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, निर्माताओं/ निर्देशकों और मीडिया हाउस में शैक्षिक वीडियो कार्यक्रम उत्पादन में उत्कृष्टता को संवर्धित, प्रोत्साहित और मान्यता प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष शैक्षिक वीडियो महोत्सव का आयोजन करता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी और तब से यह प्रगति पर है। यह महोत्सव राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के लिए खुला है, जिसमें विश्वविद्यालयों, अकादमिक, शैक्षिक, निजी संस्थानों और देश के भीतर और बाहर शैक्षिक कार्यक्रमों के निर्माता/ निर्देशक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

अवार्ड केटेगरी:
क्रम सं. केटेगरी
पारितोषिक
क.
इमेजिनेटिव क्रिएशन
1.
बेस्ट फिल्म/ डॉक्यूमेंट्री अवार्ड
1,00,000/- रुपये
2.
बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवार्ड
50,000/-रुपये
ख.
इनोवेटिव आईसीटी मीडिएटिड लर्निंग
1.
इनोवेटिव लेक्चर अवार्ड (अकेडमीशियन)
50,000/- रुपये
2
बेस्ट मूक्स अवार्ड
50,000/- रुपये
ग.
टेक्निकल एक्सीलेंस
1.
बेस्ट रिसर्च अवार्ड
25,000/- रुपये
2.
बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग अवार्ड
25,000/- रुपये
3.
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवार्ड
25,000/- रुपये
4.
बेस्ट एडिटिंग अवार्ड
25,000/- रुपये
5.
बेस्ट साउंड डिज़ाइन अवार्ड
25,000/- रुपये
6.
बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स एंड एनीमेशन अवार्ड
25,000/- रुपये
घ.
बेस्ट एमेच्योर वीडियो प्रोडक्शन ऑफ़ द ईयर
1.
किसी भारतीय शैक्षिक संस्थान में जन संचार, पत्रकारिता, फिल्म/ टी.वी. आदि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे विद्यार्थियों द्वारा निर्मित बेस्ट एमेच्योर वीडियो प्रोडक्शन ऑफ़ द ईयर
25,000/- रुपये
ड़.
विशेष रूप से यूजीसी-सीईसी मीडिया केंद्रों के लिए
1.
बेस्ट प्रोग्राम ऑफ़ द ईयर
50,000/- रुपये


प्रविष्टियाँ आमंत्रित
27वें सीईसी-यूजीसी शैक्षिक फिल्म महोत्सव के लिए व्यक्तियों, मीडिया हाउसों, जन संचार संस्थानों और मीडिया संस्थानों से निर्धारित प्रारूप में फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। फिल्म/डॉक्यूमेंट्री का निर्माण हिंदी या अंग्रेजी में किया जाना चाहिए और यदि यह अन्य भाषा में है तो इसका उपशीर्षक अंग्रेजी में होना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि प्रत्येक श्रेणी में केवल एक प्रविष्टि की अनुमति है। प्रविष्टियों के साथ संबंधित अनुबंधों के साथ निर्धारित प्रवेश प्रपत्र भरा जाना चाहिए। प्रविष्टियाँ या तो पोस्ट/कूरियर/व्यक्तिगत रूप से भेजी जा सकती हैं या सॉफ्टकॉपी गूगल ड्राइव के माध्यम से महोत्सव की ईमेल आईडी cecvideocomp[at]gmail[dot]com पर भेजी जा सकती हैं। यदि प्रविष्टियाँ डाक के माध्यम से भेजी जाती हैं, तो लिफाफे पर मोटे अक्षरों में "27वें सीईसी-यूजीसी शैक्षिक फिल्म महोत्सव के लिए प्रवेश"और प्रविष्टि की श्रेणी अंकित होनी चाहिए।

डाक पता है:
डॉ. सुनील मेहरू
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर)
शैक्षिक संचार के लिए कंसोर्टियम,
अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली - 110 067



प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
परिणाम की घोषणा: पुरस्कृत/चयनित प्रविष्टियों की सूची सीईसी वेबसाइट, https://cec.nic.in पर अपलोड की जाएगी और सभी विजेताओं को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, यहां से मांगा जा सकता है:
डॉ. सुनील मेहरू
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर)
फ़ोन: +91-11-24126418, 24126419 और 24126426,
ई-मेल: cecvideocomp[at]gmail[dot]com.

The Best Ones...
 
Click for Previous Year2025
 
BEST FILM/DOCUMENTRY AWARD
The Scientist Who Runs at Night (Mithun Pramanik)
BEST FILM/DOCUMENTRY AWARD
The Divine Sculptor- Arun Yogiraj (Chandra Kumar P.H.)
BEST EDITING AWARD
A Secret Life- Ginger’s Rhizome (Y. Herojit Singh)
BEST SOUND DESING AWARD
Safe (Omkar Marathe)
BEST SCRIPT WRITING AWARD
Shringara (Mradul Gupta)
BEST CINEMATOGRAPHY AWARD
Song of Daringbadi Hills (Birender Toppo and Chandan Gharai)
BEST RESEARCH AWARD
Behind The Mask (Samyuktha Nair and Sujan Sureender)
BEST AMATEUR VIDEO PRODUCTION
Ullil (Pranav A.)
Best MOOCs Award
Jaundice in Newborn (Neonatal Hyperbilirubinemia) (Dr. Balkrishna Damle and Dr. Yugantara Kadam)
Best Program of the Year Award (Exclusively for UGC- CEC Media Centers)
Paavai Koothu (Dr. S. Arulchelvan and D. Vinoth Rajesh)
Innovative Lecture Award (Academician)
Bhimbetka (Mr. Rahul Khadia)
BEST SHORT FILM AWARD
Unseen Tears (Kongbrailatpam Geetchandra Sharma)
 
Best Visual Effects & Animation Award
Nature's Bandage (Sajid P.C.)